विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न, ‘EVERY CHOICE MATTERS’ का दिया प्रेरक संदेश

0
48

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आकर्षक नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से जीवन में सही निर्णयों के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक के जरिए यह संदेश दिया गया कि हमारा प्रत्येक चुनाव भविष्य को प्रभावित करता है। प्रस्तुति में तकनीक और पारिवारिक जीवन के बीच संतुलन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, स्वस्थ खानपान तथा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को रचनात्मक अंदाज में दर्शाया गया। वहीं, संत फ्रांसिस असीसी के विचारों के माध्यम से प्रकृति और सभी जीवों के प्रति प्रेम एवं संवेदनशीलता का संदेश भी दिया गया।

समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य, मधुर गीत-संगीत और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। आकर्षक वेशभूषा, शानदार अभिनय और प्रभावशाली मंच प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। प्रत्येक प्रस्तुति में विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का समापन ‘EVERY CHOICE MATTERS!’ अर्थात ‘हमारा हर चुनाव महत्वपूर्ण है’ के प्रेरणादायक संदेश के साथ हुआ। इस संदेश के माध्यम से विद्यार्थियों को समझाया गया कि जीवन में लिए गए छोटे-छोटे सकारात्मक निर्णय ही उज्ज्वल भविष्य और बेहतर समाज के निर्माण का आधार बनते हैं।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here