Sunday, March 29, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurव्यापार मण्डल की जिला व नगर कार्यकारिणी की हुयी घोषणा

व्यापार मण्डल की जिला व नगर कार्यकारिणी की हुयी घोषणा

पन्द्रह मार्च को कम्पनी बाग में होगा होली मिलन समारोह
तेईस मार्च को लखनऊ में होगा शपथ ग्रहण समारोह

ललितपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला एवं नगर इकाइयों की संयुक्त बैठक प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 23 मार्च के लखनऊ में होने वाले शपथ ग्रहण 15 मार्च को नगर के कंपनी बाग में होली मिलन समारोह को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया तथा जिला एवं नगर इकाई की घोषणा। ईस वंदना के उपरांत इस सदी के महान आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि दिवस पर उनके चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर विनय अंजलि अर्पित की गई। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एक मत से होली मिलन समारोह को भव्य एवं दिव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया एवं 23 मार्च को लखनऊ में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में वाहनों के काफिले के साथ जाने का निर्णय किया। बैठक में वरिष्ठ व्यापारी नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान संघर्ष करके कराया जाएगा किसी भी व्यापारी के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संघर्ष के लिए व्यापारियों की एक जुटता की आवश्यकता है अत: जिले के सभी कस्बा और नगरों के संगठनो के साथ बैठके आयोजित कर  संघर्ष के लिए तैयार किया जावेगा। बैठक में प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा मनोनीत किए गए पदाधिकारीयों की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, महामंत्री अनिल जैन, नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू, नगर महामंत्री पंकज जैन, मंडल महामंत्री अनिल अंचल, प्रदेश पदाधिकारियों में प्रदेश मंत्री नवीन सिंघई, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक जैन अनौरा, मुन्नालाल एड., प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेश सतभैया, अभय जैन एड., संजय खन्ना आदि की घोषणा करते हुए उपस्थित पदाधिकारी ने दुसाला और फूल मालाओं के द्वारा स्वागत अभिनंदन किया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी ने जिला कमेटी की घोषणा करते हुए कोषाध्यक्ष आनंद जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिनेंद्र जैन पंसारी, डा.प्रीतम सराफ, लखन अग्रवाल, सेवाराम चौधरी, पवन बाबा, जिला उपाध्यक्ष विजय, अखिलेश चौधरी, जगदीश जैन, मनोज जैन, रमाकांत तिवारी, सुरेंद्र जैन, जिला संयुक्त महामंत्री अभय जैन एड., मंत्री संजीव कप्तान, मोहम्मद नईम, सनत जैन, ज्ञान प्रकाश खंडेलवाल, जिला संगठन मंत्री पुष्पेंद्र जैन, विनय जैन, रामप्रकाश साहू, अरविंद गोस्वामी, राजेंद्र जैन, जिला प्रचार मंत्री मनोज जैन, सुरेश अग्रवाल, बृजेश रावत, संजीव जैन ममता, अरविंद जैन, अशोक तिवारी गुडडू, जिला ऑडिटर सन्मति सराफ, सूरज चौधरी मड़ावरा आदि को मनोनीत किया। नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू ने नगर कार्यकारिणी मनोनीत करते हुए नगर कोषाध्यक्ष हरीश सिंघई, संयुक्त महामंत्री राजीव पटवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, वीरेंद्र जैन, हरगोविंद डोडवानी, मनीष पूर्व पार्षद, सुरेश चंद्र लखोटिया, दीपक सोनी, स्वदेश गोयल, उपाध्यक्ष राजीव चौधरी, नितिन सिंघई, जयनारायण शर्मा, पदम जैन, रवि श्रीवास्तव, राकेश जैन, विजय, संजय मोदी, दीपक सिंघई, मंत्री सुनील जैन, अनिमेष जैन, गंगचारी मनी, अवनीश जैन, पवन जैन, मनोज कामरेड, अंकित जैन, सुमत जैन, संगठन मंत्री अनूप जैन, शैलेंद्र जैन, सौरभ जैन, संजय कुर्मी, हर प्रसाद कुशवाहा, नीलेश जैन, बृजेश जैन, प्रचार मंत्री रिक्की जैन, जितेंद्र गोस्वामी, विनोद जैन, राजीव जैन, विधि सलाहकार समिति विकास जैन सी.ए, मानव जैन सी.ए., सत्येंद्र जैन एड. आदि को मनोनीत कर फूल मालाओं से स्वागत किया और दुसाला ओढ़ाकर कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रियंक जैन, नितेश जैन, मुकेश जैन, बद्री प्रसाद, रामकोटी, वीरेंद्र सिंह, अवध बिहारी उपाध्याय, उदयभान सिंह यादव, राहुल, सतीश जैन, राजीव सुडेले, युवा अध्यक्ष मनोज सोनी मज्जू, राहुल मोदी, पवन जैन, पुष्पेंद्र मोदी, राजीव जैन, मनीष जैन, रोहित जैन, श्रेयांश जैन, नीतेश जैन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular