Wednesday, October 29, 2025
spot_img
HomeMarqueeगोवर्धन पूजा के साथ अन्नकूट भंडारे का आयोजन

गोवर्धन पूजा के साथ अन्नकूट भंडारे का आयोजन

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। श्री द्वारिकाधीश मंदिर में गोवर्धन पूजा के साथ अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। गोवर्धन पूजा में क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
श्री द्वारिका धीश मंदिर के प्रांगण मंे लोगो ने पहुंचकर पूजा-अर्चना कर अन्नकूट का भंडारे का आयोजन किया। धनश्याम महेश्वरी व अशीष महेश्वरी ने श्री द्वारिकाधीश मंदिर के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि ये मंदिर प्राचीन मंदिर है और आज यहा विधि-विधान के साथ गोवर्धन पूजा कर गोर्वधन उत्सव मनाया गया। जिसमे काफी संख्या मे श्रद्धालु गोवर्धन की पूजा अर्चना कर देश मंे सुख स्मृद्धि की कामना करते है। उन्होने बताया कि पूजा-अर्चना करने से मन प्रसन्न होता है और सुख, समृद्धि में भी बढ़ोतरी होती है। दीपावली से अगले दिन गोवर्धन पूजा का अपना अलग ही महत्व है। इसके अलावा नगर के मुख्य मंदिरों के साथ गली, मोहल्लों के मंदिरों में भी लोगों ने अन्नकूट का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular