Sunday, May 12, 2024
spot_img
Homekhushinagarए.एन.एम. स्वास्थ्य कार्यकत्रियों में वितरण किया गया नियुक्ति पत्र

ए.एन.एम. स्वास्थ्य कार्यकत्रियों में वितरण किया गया नियुक्ति पत्र

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित ए.एन.एम. स्वास्थ्य कार्यकत्रियों का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम विकास भवन के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सदर मनीष जायसवाल व विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से प्रसारित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जनपद कुशीनगर से चयनित 152 ए.एन.एम. स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण हुआ। विधायक गणों ने अपने सम्बोधन में सभी उपस्थित नवचयनित ए.एन.एम. स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को शुभकामनाएं दी तथा नवचयनित ए.एन.एम. स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उन्हें कर्तव्यों/उत्तरदायित्वों का एहसास कराया। उन्होंने कहा कि इससे आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। नवनियुक्त ए.एन.एम. स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिये प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सुरेश पटारिया, अन्य चिकित्सक सहित नवचयनित स्वास्थ्य कार्यकत्री एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular