HomeMarqueeअंकुरण फाउंडेशन ने मरीजों को भोजन बांटकर मनाया बॉबी खान का जन्मदिन--

अंकुरण फाउंडेशन ने मरीजों को भोजन बांटकर मनाया बॉबी खान का जन्मदिन–

अवधनामा संवाददाता
सुल्तानपुर।अंकुरण फाउंडेशन के पदाधिकारियों/ सदस्यों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को भोजन बांटकर बॉबी खान का जन्मदिन बड़ी धूम-धाम से मनाया, साथ ही मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की  ईश्वर से कामना की।
अस्पताल में जरूरत मंद लोगों और मरीजों के बीच भोजन वितरण किया गया। इसके अलावा भोजन वितरण के दौरान फाउंडेशन के लोगो ने केक काट कर बॉबी खान का जन्मदिन मनाया और उनकी लंबी आयु की कामना की।  बॉबी खान दिल से संवेदनशील व्यक्तित्व रखते हैं। यही वजह है कि जब भी लोग मुसीबत में होते हैं, तब वे और यह ट्रस्ट लोगों की मदद भी करता है। फिल्म प्रोड्यूसर बॉबी खान सुल्तानपुर ताजखानपुर के स्थाई निवासी है और वर्तमान में मुंबई, बैंकॉक,और दुबई में होटल इंडस्ट्री और गारमेंट्स इंडस्ट्री के साथ- साथ फिल्म जगत में भी अच्छा कार्य कर रहे हैं,, और सुल्तानपुर का नाम विदेशो में भी रोशन कर रहे हैं।
कार्यक्रम दौरान बॉबी खान ने संस्था द्वारा किए गए काम की प्रशंसा करते हुए कहा,जिस तरह यह संस्था सामाजिक हित का कार्य कर रही हैं।वह काबिले तारीफ है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंकुरण  फाउंडेशन सभी सदस्य यातायात प्रभारी और उनके परिवार के लोग आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular