Monday, May 25, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaअंकुर सिंह बने निर्विरोध सहकारी सभा के सभापति

अंकुर सिंह बने निर्विरोध सहकारी सभा के सभापति

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। सहकारी सभा के सभापति अंकुर सिंह को अयोध्या/अम्बेडकरनगर का दूसरी बार र्निविरोध चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने नवनिर्वाचित सभापित अंकुर सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।
जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में है। राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव से समाज का प्रत्येक व्यक्ति खुद को जोड़कर चल रहा है। सहकारी सभा के नवनिर्वाचित सभापति अंकुर सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा जताये गये भरोसे पर खरा उतरने का हर सम्भव प्रयास किया जायेगा। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आर्शीवाद व कार्यकर्ताओं के स्नेह के साथ जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वाहन किया जायेगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य इन्द्रभान सिंह, लवलेश दूबे, कमलेश सिंह, सुरेन्द्र यादव, संतोष सिंह, पार्षद धर्मेन्द्र मिश्रा, सुनील यादव, एडीओं रुदौली गंगादीन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular