Friday, May 8, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaनई सोच , नई उम्मीद व नव्य अयोध्या का उद्देश्य लेकर मैदान...

नई सोच , नई उम्मीद व नव्य अयोध्या का उद्देश्य लेकर मैदान में डटी हैं अनीता शरद पाठक

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। नगर निगम मेयर अनीता पत्नी शरद पाठक बाबा अपने प्रचार में दिन रात एक कर के मतदाताओं को लुभाने में लगी हुई हैं । अपने किये जाने वाले कार्यों के बाबत शपथ पत्र भी जनता के बीच बांट रही हैं। इसमें उन्होंने शपथ लिया है कि 6 महीने में अयोध्या को जलभराव मुक्त कर दिया जाएगा तथा नगर निगम अयोध्या से जारी किए जाने वाले सभी दस्तावेजों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। जनसमस्याओं के तेज प्रभावी व संपूर्ण निस्तारण के लिए मेयर समाधान केंद्र खोलकर 24 घंटे जन समस्याओं को सुना जाएगा। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नगर निगम के द्वारा खर्च किए गए एक एक रुपए का हिसाब नगर वासियों को उपलब्ध कराया जाएगा। नगर निगम में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों को 10 लाख का बीमा व इलाज की व्यवस्था भी कराई जाएगी। नगर निगम क्षेत्र में हाउस टैक्स को समाप्त कर दिया जाएगा।महिला सुरक्षा के लिए जगह-जगह कैमरे भी लगवाए जाएंगे। अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में आधुनिक बारात घर की व्यवस्था निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी तथा उपजा के लिए एक पत्रकारपुरम / प्रेस क्लब की योजना बनाई जाएगी जिस पर तत्काल कार्रवाई होगी। अनीता पाठक के पति शरद पाठक बाबा भी अपने सामाजिक कार्य को जनता के बीच जाकर बताने का कार्य कर रहे हैं तथा निस्वार्थ रूप से अब तक किए गए कार्य के बदौलत अनीता पाठक के लिए चुनाव चिन्ह शंख पर बटन दबाने की अपील कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular