HomeUttar PradeshAyodhyaमहापौर के लिए अनीता शरद पाठक बाबा ने किया नामांकन

महापौर के लिए अनीता शरद पाठक बाबा ने किया नामांकन

अवधनामा संवाददाता

अयाेध्या। नगर निगम अयाेध्या महापौर पद के लिए अनीता शरद पाठक बाबा ने अपने हजारों समर्थकों संग नामांकन किया। रविवार को उनका नामांकन जुलूस शंकरगढ़ स्थित आवास से निकला। जाे शहर के मुख्यमार्गाें से हाेते हुए बस स्टेशन फैजाबाद पहुंचा। वहां पुलिस प्रशासन द्वारा जुलूस काे राेक दिया गया। सिर्फ प्रत्याशी व उनके प्रस्तावक, अनुमाेदक काे नामांकन के लिए कचहरी परिसर में जाने दिया गया। नामांकन जुलूस में दर्जनाें चार पहिया व सैंकड़ाें दाे पहिया वाहन शामिल रहे। नामांकन के दाैरान पुलिस की बहुत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मित्र मंच राष्ट्रीय प्रमुख शरद पाठक बाबा ने बताया कि जब से हमने होश संभाला है। तब से राष्ट्र, धर्म, हिन्दुत्व एवं समाज के लिए कार्य किया है। श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन से लेकर धारा 370 तथा आर्टिकल 35ए के विरोध में अयोध्या से कश्मीर लाल चौक के लिए तिरंगा यात्रा भी निकाली। त्रेतायुगीन तिलोदकी गंगा नदी के पुनर्जीवन अभियान का भी नेतृत्व किया, जिसमें सफलता मिली। देश के इतिहास में पहली बार अयोध्या में मित्र मंच के तत्वावधान में सन 2018 में साै से अधिक मुस्लिमों के संग जय श्रीराम नारों के साथ पंचकोसी परिक्रमा किया। महारानी पद्मावती और 16 हजार महिलाओं के जोहर दिवस को हिंदुस्तान के कई शहरों में व विश्व के कई देशों में बलिदान दिवस पर सम्मान दिवस के रुप में मनाया। उन्होंने कहा कि श्रीरामचरित मानस, रामायण एवं श्रीमद् भागवत गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित कराने के लिए अभियान भी चला रहा हूं। अयोध्या में रामपथ निर्माण चौड़ीकरण में व्यापारी भाइयों से वार्ता कर कंधे से कंधा मिलाकर चलने का वादा किया। हमारा उद्देश्य अयोध्या नगर निगम काे विकास के पथ पर अग्रसर करना है। नामांकन जुलूस में काफी संख्या में महिला, पुरूष शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular