Friday, May 3, 2024
spot_img
Homekhushinagarमुठभेड़ में पशु तस्कर के पैर में लगी गोली

मुठभेड़ में पशु तस्कर के पैर में लगी गोली

अवधनामा संवाददाता

कसया थाना क्षेत्र के पकड़ियहवा के पास नहर मोड़ पर हुई मुठभेड़

 

कुशीनगर। पुलिस की संयुक्त टीम व पिकअप सवार पशु तस्कर के बीच रविवार तड़के चार बजे कसया के पकड़ियहवा के पास नहर मोड़ पर मुठभेड़ हो गई। इसमें पैर में गोली लगने से तस्कर घायल हो गया। उसकी पहचान सूरज गुप्त सलेमगढ़ पठानी टोला थाना तमकुहीराज कुशीनगर के रूप में हुई। उसके पास से तमंचा व कारतूस मिला है। घायल तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर एसपी सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने अस्पताल पहुंच जानकारी ली। पिकअप पर सात गोवंश लदे थे।

कसया पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि हेतिमपुर के आसपास पिकअप सवार संदिग्ध मौजूद है। प्रभारी निरीक्षक गिरीजेश उपाध्याय उच्चाधिकारियों को सूचना दे तत्काल मौके के लिए चल निकले। इस बीच स्वाट टीम भी आ गई। संयुक्त टीम हेतिमपुर से पहले पकड़ियहवा के समीप घेराबंदी कर संदिग्ध की तलाश में जुट गई। इस बीच हाटा की तरफ से पिकअप आते देख टीम ने रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देख चालक पिकअप को बगल से होकर गुजरी नहर पर मोड़ तेज गति से भागने लगा। टीम ने पीछा किया तो पिकअप रोक भागते हुए उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस मिला। मौके से एक खोखा भी बरामद हुआ। वहीं पिकअप पर सात गोवंश मिले। आरोपित ने बताया कि गोवंश की खेप लेकर वह बिहार के गोपालगंज बाजार जा रहा था। उसके साथी वहीं पहुंच उसका इंतजार कर रहे हैं। टीम में स्वाट प्रभारी आलोक कुमार, विवेक पांडेय, शेषनाथ यादव आदि शामिल रहे।

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पकड़े गए तस्कर का आपराधिक इतिहास है। उसके दूसरे साथियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular