Sunday, May 10, 2026
spot_img
Homekhushinagarप्रदेश में अराजकता का माहौल, महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर- राधेश्याम सिंह

प्रदेश में अराजकता का माहौल, महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर- राधेश्याम सिंह

अवधनामा संवाददाता

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल : अभिषेक यादव

समाजवादी लोहिया वाहिनी साईकिल यात्रा का जगह–जगह हुआ स्वागत

 

मथौली बाजार, कुशीनगर। प्रदेश में अराजकता का माहौल कायम है, भ्रष्टाचार चरम पर है, लूट, डकैती, छिनैती हत्या व दुष्कर्म की घटनाएं आम हो गई है। लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है। प्रदेश में भाजपा की सरकार कानून का राज स्थापित करने का ढिंढोरा तो पीट रही है लेकिन यहां गुंडाराज कायम हो गया है।

उक्त बातें रामकोला विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर में समाजवादी लोहिया वाहिनी के तत्वाधान में “देश बचाओ” देश बनाओ” जनजागरण साईकिल यात्रा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से आम आदमी की कमर टूटती जा रही है, बेरोजगारी से देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। प्रदेश व केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वे लोग चुनाव में जो वादे किए उससे मुकर गए। न तो 15 लाख रुपए किसी के खाते में आया न ही दो करोड़ लोगों को नौकरी मिली। वहीं सपा सरकार में हुई जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया। साईकिल यात्रा के संयोजक व लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि इनके कथनी और करनी में बहुत अंतर है। जबकि सपा मुखिया अखिलेश यादव जो कहते हैं उसे करते हैं। उन्होंने सपा सरकार में हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया। सभा को रणविजय सिंह उर्फ मोहन, परवेज आलम, विजेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष शुकुरुल्लाह अंसारी, राजेश प्रताप राव सहित सपा के कई नेताओं ने संबोधित किया। इसके पूर्व साईकिल यात्रा का अजीजनगर चौराहे पर जिला पंचायत सदस्य रामनेती उर्फ छठ्ठू यादव, मथौली में राकेश उर्फ भोला यादव व लक्ष्मीपुर में युवाजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष परवेज आलम की अगुआई में भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर रामकोला के पूर्व विधायक पूर्णमाशी देहाती, पुरेंद्र प्रताप यादव, वरुण शर्मा, आबिद, डॉ इरसाद अहमद, अब्दुल्लाह, कैलाश चंद, सुग्रीव प्रसाद संत, सोनू यादव, विजय यादव सहित तमाम सपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular