Friday, May 3, 2024
spot_img
Homekhushinagarअराजक तत्वों ने दूसरी बार तोड़ी अमृत सरोवर की पिलर

अराजक तत्वों ने दूसरी बार तोड़ी अमृत सरोवर की पिलर

अवधनामा संवाददाता

मथौली बाजार, कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चियुरापाली टोला रानीकाफ में अमृत सरोवर का पिलर अराजक तत्वों ने दूसरी बार तोड़ दिया। इस संबंध में ग्राम प्रधान संतोष सिंह ने तहरीर देकर कार्यवाई की मांग किया है।

तहरीर के माध्यम से ग्राम प्रधान ने जिक्र किया है कि ग्राम पंचायत चियुरापाली टोला रानीकाफ में अमृत सरोवर का कार्य चल रहा है। कुछ दिन पूर्व पोखरी के चारों तरफ से दो मीटर ऊंचे पिलर बनाकर तार लगवाया गया था जिसे अराजक तत्वों ने आठ पिलर गिरा दिया था। सोमवार की रात पुन: छः पिलर गिरा दिया गया है। प्रधान संतोष सिंह ने बताया कि पिलर एक ही तरफ श्याम बिहारी पुत्र टुन्नु के खेत की तरफ गिराया जा रहा है। इसी व्यक्ति पर शंका हो रही है। उक्त प्रकरण में नामजद तहरीर देकर जांच करते हुए कार्यवाई की मांग किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular