Saturday, March 21, 2026
spot_img
Homekhushinagarअराजक तत्वों ने तोड़ी अम्बेडकर की मूर्ति, जलाया सम्मत

अराजक तत्वों ने तोड़ी अम्बेडकर की मूर्ति, जलाया सम्मत

अवधनामा संवाददाता

मथौली बाजार, कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मथौली वार्ड नंबर आठ इंदिरा नगर में रविवार की रात असमाजिक तत्वों द्वारा कम्पोजिट विद्यालय के सामने स्थापित डॉ. अम्बेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त तथा दूसरे तरफ स्थापित होलिका दहन (सम्मत) को जला देने से गांव में आक्रोश उत्पन्न हो गई। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

उक्त थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मथौली के वार्ड नंबर आठ इंदिरा नगर (बहुआस) के विद्यालय के सामने गांव के लोगों द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति की स्थापना की गई थी, तथा दूसरे तरफ होलिका दहन (सम्मत) के लिए लकड़ी व गन्ना के पत्तों को इकठ्ठा किया गया था। रविवार की रात में असमाजिक तत्वों द्वारा अंबेडकर की मूर्ति को ईंट द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया तथा सम्मत को भी जला दिया गया। सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो धीरे धीरे गांव में आक्रोश फैलने लगा, सभासद प्रतिनिधि मोहन साहनी द्वारा फोन से पुलिस को सूचना दी गई। सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार ने मयफोर्स मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गए। थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर मूर्ति को ठीक करा दिया गया है, शांति व्यवस्था कायम है। अराजक तत्वों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular