Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurआनंद गुप्ता बने जिलाध्यक्ष, सुदामा दुबे संरक्षक मनोनीत

आनंद गुप्ता बने जिलाध्यक्ष, सुदामा दुबे संरक्षक मनोनीत

अवधनामा संवाददाता
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने जारी की सूची

ललितपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने जनपद ललितपुर में फेरबदल करते हुए नाराहट के आनंद प्रकाश गुप्ता को जिला महामंत्री को प्रमोशन देते जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। वर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि वो संगठन में पिछले 25वर्षों से जुड़े है जिसमे करीब 18 वर्षों तक जिला मीडिया प्रभारी और पिछले 6 वर्षों से जिला महामंत्री के रूप में कार्यरत है और वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने उन्हें जिलाध्यक्ष के रूप में जो दायित्व सौंपा है उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
तो वहीं लगातार 18 वर्षो तक अनवरत जिलाध्यक्ष के रूप में नेतृत्व करने वाले बांसी निवासी पूर्व जिलाध्यक्ष सुदामा प्रसाद दुबे को जिला संरक्षक एवम् जिला इकाई सदस्यता प्रभारी 2023 नियुक्त किया है और निर्वतमान जिलाध्यक्ष सुरेश प्रकाश कौंते को प्रदेश कार्यकारिणी में आमंत्रित सदस्य का पदभार सौंपा है। बताते चलें कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का आंचलिक क्षेत्रों का सबसे बड़ा और प्रभावी संगठन है जिसमें पूरे प्रदेश में करीब 21हजार सदस्य है और उत्तर प्रदेश की सीमावर्ती जिलों में भी तेजी से प्रभावी होता जा रहा है। जिला संरक्षक सुदामा दुबे ने बताया कि आज से ही वार्षिक सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है जिसमे सभी ग्रामीण पत्रकारों को नियमानुसार सदस्यता दी जायेगी। किसी भी पत्रकार को सदस्यता से वंचित नही रखा जायेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बीबी गौर, झांसी जिलाध्यक्ष अभिनंदन जैन, व्यापार मंडल अध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले, राष्ट्रीय कार्यकारिणी और पूर्व मीडिया प्रभारी सम्राट राजा एड., सदर तहसील अध्यक्ष अभिषेक जैन अनौरा, लवकुश तिवारी, विनय तिवारी, लखन बुनकर, मड़ावरा तहसील अध्यक्ष प्रियंक सर्राफ, पार्षद आशीष चौरसिया, अंकित सतभैया, बृजेश गुप्ता, अनुराग कुशवाहा, महेंद्र बुंदेला, राजाबाबू बुंदेला, हरेंद्र बुंदेला, चंद्रप्रताप परमार, गुडडू पस्तोर आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular