नाना महाराज मंदिर में किया गया अंखड श्रीसीताराम नाम संकीर्तन का आयोजन

0
256

जालौन(उरई)। महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज के सानिध्य में नगर में संचालित नाना महाराज मंदिर में अंखड श्रीसीताराम नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। एक पखवाड़े तक चले धार्मिक आयोजन का समापन हुआ। इस मौके पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

नगर में स्थापित नाना महाराज मंदिर में भगवान श्रीराम, माता सीता, भाई लक्ष्मण व भक्त हनुमानजी विग्रह के रूप में विराजमान हैं। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दासजी महाराज द्वारा इस मंदिर का संचालन किया जाता है। मंदिर में लगातार धार्मिक आयोजन का सिलसिला चलता रहता है।

मंदिर में पिछले 15 दिनों से अंखड श्रीसीताराम नाम संकीर्तन का आयोजन चल रहा था, जिसका समापन हुआ। रामनाम संकीर्तन के समापन के बाद हवन पूजन किया गया। अंत में महंत विजयराम दासजी महाराज के सानिध्य में भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे के प्रसाद को ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और भगवान के दर्शन के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here