Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeLucknowलखनऊ में सपा नेत्री की एजेंसी में जमाखोरी कर रखे थे 167...

लखनऊ में सपा नेत्री की एजेंसी में जमाखोरी कर रखे थे 167 गैस सिलिंडर, छापेमारी में खुलासे के बाद FIR दर्ज

लखनऊ के गोसाईगंज में प्रशासन ने एक एजेंसी के गोदाम पर छापा मारकर 167 भरे हुए गैस सिलिंडर बरामद किए। आरोप है कि एजेंसी संचालक पांच दिनों से वितरण नहीं कर रहा था, जबकि स्टॉक पर्याप्त था।

लखनऊ। उपभोक्ता सिलिंडरों के लिए एजेंसियों के बाहर कतार में खड़े हैं वहीं कुछ एजेंसी संचालक आपदा को अवसर में बदलने के लिए कालाबाजारी कर रहे हैं। प्रशासन की टीम ने गोसाईगंज में एक गोदाम पर छापा मारकर 167 भरे हुए गैस सिलिंडर बरामद किए बताया जा रहा है कि पांच दिन से एजेंसी में गैस का वितरण नहीं हो रहा था।

इस मामले में जिलापूर्ति अधिकारी की तहरीर पर गोसाईगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया हैे। कल भी प्रशासन की टीम ने काकोरी में छापा मारकर एक सपा नेता के गोदाम से कई सिलिंडर बरामद किए थे।

राजधानी में सिलिंडरों के लिए आपाधापी है और एजेंसियों जमाखोरी कर रही हैं। डीएम विशाख जी ने कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए एक दर्जन टीमें लगा रखी हैं। जिलापूर्ति अधिकारी विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि गोदाम की मालिक सुनीता यादव हैं! कई दिनों से यहां पर गैस वितरण की शिकायत मिल रही थी।

आज जब क्षेत्रीय अधिकारी अर्पिता उपाध्याय और रविन्द्र सिंह ने जांच की तो एजेंसी संचालक ने बताया कि स्टॉक नहीं है। इस पर जब डिपो से बात की कई तो वहां से बताया गया कि एजेंसी पर पर्याप्त स्टाक है। इसके बाद टीम ने डीएसओ के साथ छापा मारा तो यहां से 145 घरेलू सिलिंडर, 14 दस किग्रा और पांच किलोग्राम वाले आठ सिलिंडर बरामद हुए। पता चला है कि सुनीता समाजवादी पार्टी से जुड़ी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular