Thursday, July 24, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurघर में घुसकर बुजुर्ग ने 6 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

घर में घुसकर बुजुर्ग ने 6 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट का दर्ज किया केस

गोरखपुर । गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली में मकान में अकेली मौजूद 6 वर्षीय बच्ची को अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म कर भाग रहा था। जिसकी जज़्नकारी पुलिस को हुई तो उसे गीडा सेक्टर 13 में पकड़ कर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बच्ची के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर हिरासत में ले रखा है।

मिली जानकारी से बड़हलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के दंपत्ति गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली में मकान बना कर अपने दो बच्ची 6 वर्ष और 3 वर्ष साथ रहते है। शनिवार को सुबह में 10 बजे के करीब मां अपने 3 वर्षीय बच्ची को लेकर एक फैक्ट्री में मजदूरी करने गई थी। पिता किसी काम से छपिया गया था। 6 वर्षीय बच्ची घर पर मौजूद थी। उसी दौरान दरिंदे बुजुर्ग ने उसे घर में अकेला देखकर घुस गया। और मौजूद बच्ची के साथ दरिंदगी करने के बाद फरार हो गया।

मां जब घर पर पहुंची तो बच्ची खून से लथपत थी। पूछने पर बच्ची ने आरोपी के बारे में बताया मां तो मां थाने पर पहुंची इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और गीडा सेक्टर 13 में उसे पकड़ कर हिरासत में ले लिया। घटना स्थल पर सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह,एसएचओ गीडा विजय कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच किया। बच्ची की मां की तहरीर पर अखिलेश सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी गया बिहार के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।

इस संदर्भ में सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह ने कहा कि बच्ची के मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular