गभाना के ग्राम ख्यामाई में वृहद औद्योगिक क्षेत्र के विकास को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

0
493

अलीगढ़। जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में तहसील गभाना के ग्राम ख्यामाई में प्रस्तावित वृहद औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ख्यामाई में औद्योगिक अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं समन्वित विकास के लिए चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के विकास की प्रक्रिया पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाए, ताकि निवेशकों को आकर्षित किया जा सके और अलीगढ़ औद्योगिक मानचित्र पर एक नई पहचान बना सके।

बैठक में उप जिलाधिकारी गभाना विनीत मिश्रा सहित विद्युत, लोक निर्माण, सिंचाई, उद्योग विभाग एवं अन्य संबद्ध विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्तावित स्थल पर मूलभूत सुविधाएं जैसे विद्युत आपूर्ति, सड़क संपर्क, जल निकासी व्यवस्था, भूमिगत जल की उपलब्धता एवं पर्यावरणीय प्रभाव के संबंध में आवश्यक सर्वेक्षण तत्काल पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि ग्राम ख्यामाई में विकसित होने वाला यह औद्योगिक क्षेत्र न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा, बल्कि जिले की आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विभागीय समन्वय से कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here