Monday, September 22, 2025
spot_img
HomeItawaजिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया

जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया

सम्मलेन में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कन्नौज सुब्रत पाठक रहे मौजूद

इटावा। सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सभागार में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया।प्रबुद्ध सम्मलेन में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कन्नौज सुब्रत पाठक मौजूद रहें।सम्मेलन का उद्देश्य समाज के जिम्मेदार नागरिकों को जोड़कर सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सशक्त बनाना था।

प्रबुद्ध सम्मलेन का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित करके हुआ।प्रबुद्ध सम्मलेन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद कन्नौज सुब्रत पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 11 वर्ष के कार्यकाल में भाजपा को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देश के सभी क्षेत्र सभी वर्गों का बिना किसी भेदभाव के विकास कराया है।

प्रबुद्ध सम्मलेन में अपने विचार व्यक्त करते हुए सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि वर्ष 2047 तक भारत पूरी तरह विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा हो।सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए अपने समापन उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि व्यक्ति को अपने व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ देश और समाज के बारे में भी सोचना चाहिए।

सम्मलेन का कुशल संचालन कार्यक्रम संयोजक व जिला मंत्री रजत चौधरी ने किया।सम्मलेन में जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता,सदर विधायक सरिता भदौरिया,पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया,पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया,पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी,अजय धाकरे,जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे,शिवाकांत चौधरी, *कार्यक्रम संयोजक व जिला मंत्री रजत चौधरी,हरि किशोर तिवारी,शिव कुमार शुक्ला,बबुआ ठाकुर,संजय दुबे,जितेंद्र त्रिपाठी,कृष्ण मुरारी गुप्ता,जितेंद्र भदौरिया,अलोक गुप्ता,जितेंद्र गौड़, राजकमल यादव,राहुल राजपूत,अंशुल दुबे,कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया,सतेंद्र राजपूत,अभिषेक मिश्रा,जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular