पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त को पैर में लगी गोली

0
412

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में यह दूसरी मुठभेड़ है, जिसमें एक शातिर चोर अरुण यादव के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार की देर रात कोतवाली क्षेत्र के नौगिरवा चौराहे पर पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, एसओजी और सर्विलांस टीम को वायरलेस पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुलिस जांच से बचने के लिए नहर की तरफ भाग रहा है।

सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने नहर की ओर भाग रहे बाइक सवार की घेराबंदी शुरू की। खुद को घिरा देख बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बाइक सवार युवक के पैर में गोली लगी।

घायल की पहचान मुंशीगंज थाना क्षेत्र के बनधन गांव निवासी अरुण यादव पुत्र बैजनाथ के रूप में हुई है। अरुण यादव पर अमेठी, गौरीगंज और मुंशीगंज सहित जिले के विभिन्न थानों में चोरी के 6 मुकदमे दर्ज हैं।

तलाशी के दौरान अरुण यादव के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा 315 बोर, एक ओप्पो मोबाइल फोन, 1400 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here