Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeMarqueeअमृत सरोवर को दिया जाएगा पिकनिक स्पॉट का स्वरूप: दिव्या सिंह

अमृत सरोवर को दिया जाएगा पिकनिक स्पॉट का स्वरूप: दिव्या सिंह

अवधनामा संवाददाता

गौरा गांव में 35 लाख की लागत से बनने अमृत सरोवर, ग्रामीणों ने जताया हर्ष।
सुलतानपुर। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत तालाबों के कायाकल्प को लेकर सरकार द्वारा शुरू की गई अमृत सरोवर कार्यक्रम कूरेभार ब्लॉक के गौरा गांव मे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कर अमृत सरोवर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
                        कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत सिंह व कूरेभार बीडीओ दिव्या सिंह ने ब्लॉक के पहले अमृत सरोवर के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने पौध रोपित कर पर्यवरण संरक्षण का संदेश भी दिया। विधायक श्री उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के सपने को साकार करने के लिए आज ब्लॉक में तालाबो को अमृत सरोवर बनाने का शुभारंभ किया जा रहा है।ब्लॉक के पहले अमृत सरोवर के भूमि पूजन के अवसर पर विधायक श्री उपाध्याय ने बीडीओ व ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र तिवारी के कार्यों की सराहना की। कूरेभार खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह ने बताया कि लगभग 35 लाख रुपये के अनुमानित लागत से 75×55 मीटर का यह अमृत सरोवर तैयार किया जाएगा। जिसे पिकनिक स्पॉट के स्वरूप में विकसित किया जाएगा। राष्ट्रीय पर्वो पर यहां झंडा फहराने की भी व्यवस्था बनाई जाएगी। पहले चरण में ब्लॉक के 5 गांवों में अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य मिला है। जल्द ही अन्य गांवों में भी कार्य शुरू हो जाएगा। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र तिवारी, अवर अभियंता ऋषभ पटेल, जेई राजेन्द्र राय, उमापति, शैलेन्द्र वर्मा, ग्राम प्रधान सियाराम, प्रधान राजेश सिंह, अंजनी पांडये, संदीप पांडये, नीतीश अग्रहरी, राम बहादुर सिंह, राज कुमार सिंह, अजय सिंह, इंद्रदेव सिंह, मेजर सूर्यभान सिंह सहित सैकड़ों सम्मानित ग्रामवासी मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular