जल संरक्षण के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है अमृत सरोवर : पीएन पाठक

0
136

अवधनामा संवाददाता

 

क्षेत्र के पुरैनी गांव में श्रीराम जानकी अमृत सरोवर का विधायक कुशीनगर ने किया लोकार्पण

मथौली बाजार, कुशीनगर। विधान सभा कुशीनगर (कसया) के ग्राम पंचायत पुरैनी में विधायक पीएन पाठक ने गुरुवार को करीब 38 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार अमृत सरोवर का लोकार्पण फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने अमृत सरोवर का निरीक्षण कर प्रधान की खूब प्रशंशा की।

उदघाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हमें जरुरत के हिसाब से जल का उपयोग करना चाहिए। भाजपा सरकार में पुराने तालाब, पोखर, कुआं, नदियों को पुनर्जीवित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार इस दिशा में विशेष काम कर रही है। पहले जहां कूड़े व गंदगी के अंबार हुआ करते थे आज भाजपा सरकार में रमणीक स्थल बन रहे है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अंग्रेजो के जमाने की गुलामी की सारी निशानियां खत्म कर रही है। पानी को बचाने के लिए अमृत सरोवर योजना मिल का पत्थर साबित हो रहा है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मोतीचक संदीप कुमार सिंह ने ग्राम प्रधान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अमृत सरोवर पूरे ब्लॉक में नंबर एक पर है। जिसकी जितनी प्रशंशा की जाए उतनी कम है। उन्होंने कहा कि विकास खंड मोतीचक मॉडल के रूप में विकसित हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र कुशवाहा ने किया जबकि अध्यक्षता बीडीओ फूलचंद सरोज व ज्वाइंट बीडीओ सुधा पांडेय ने किया।

इस मौके पर मोतीचक के पूर्व बीडीओ अनिल कुमार राय, एडीओ पंचायत अनवारूल सिद्दीकी, एपीओ आलोक यादव, प्रधान श्रीमती पूनम देवी, प्रधान प्रतिनिधि छोटेलाला कुशवाहा, सचिव अशोक कुमार सिंह, ब्रजेश गौंड, अमित यादव, धन्नजयपति त्रिपाठी, राजेश राव, प्रवीण सिंह, मुन्ना प्रसाद, गंगा मद्धेशिया, जयगोपाल राजभर, बबलू शर्मा, सूचित पटेल, राम लौट दास, त्यागी जी महराज सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here