Monday, May 6, 2024
spot_img
HomeMarqueeअमित शाह ने 8,000 करोड़ रुपये की आपदा प्रबंधन योजनाओं का किया...

अमित शाह ने 8,000 करोड़ रुपये की आपदा प्रबंधन योजनाओं का किया एलान,

 तीन प्रमुख स्कीमों पर खर्च होगा बजट

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को आपदा प्रबंधन के लिए 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की तीन प्रमुख योजनाओं की घोषणा की। शाह ने विज्ञान भवन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आपदा प्रबंधन विभागों के साथ बैठक की अध्यक्षता की।
गृह मंत्री अमित शाह ने आपदा प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है, जिसके लिए आठ हजार करोड़ का बजट तय किया गया है। शाह ने स्कीमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्यों में प्रबंधन के लिए आधुनिक सेवाओ और उसके विस्तार के लिए 5000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
2500 करोड़ रुपये का इस्तेमाल मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद और पुणे जैसे शहरों में बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय भूस्खलन जोखिम शमन योजना के तहत 825 करोड़ रुपये 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए खर्च किए जाएंगे।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आपदा प्रबंधन मंत्रियों की बैठक के बाद शाह ने कहा कि पिछले नौ साल में केंद्र सरकार ने इस क्षेत्र में काफी कुछ हासिल किया है।
आपदाओं ने समय के साथ अपने रूप बदला- अमित शाह
अमित शाह ने आगे कहा कि हमने बहुत कुछ हासिल किया है और इससे कोई इनकार नहीं कर सकता। लेकिन हम सिर्फ इतने से संतुष्ट नहीं रह सकते क्योंकि, आपदाओं ने अपना रूप बदल लिया है। उनकी तीव्रता बढ़ गई है। हमें व्यापक योजनाएं बनानी होंगी। अब कुछ नए इलाकों में भी आपदाएं आ रही हैं। इन सबके लिए हमें अपने आप को तैयार करना पड़ेगा। शाह ने कहा कि जिन राज्यों में परमाणु ऊर्जा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, उन्हें आपात स्थितियों में सख्त प्रोटोकॉल दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular