दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष अमित व मंत्री बने रामनयन

0
340

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की हुई मतगणना में अध्यक्ष अमित मंत्री पद पर रामनयन व सह मंत्री प्रशासन पद पर अभिमन्यु चौहान ने जीत दर्ज की। बता दे की आजमगढ़ दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ था। जिसके अध्यक्ष सहित 3 पदो के लिए कुल 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिनके भाग्य का फैसला 394 मतदाताओं ने मत पेटिका में बंद कर दिया था। रविवार को हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर अमित कुमार श्रीवास्तव को 176 मत महेंद्र प्रताप सिंह 91 मत, राम नगीना उपाध्याय 104 मत और धीरेंद्र कुमार मिश्र को कुल 19 मत प्राप्त हुए
तो वही मंत्री पद पर दीपक कुमार श्रीवास्तव 22 मत, रणधीर सिंह 139 मत और रामनयन यादव को 227 मत प्राप्त हुए। सह मंत्री प्रशासन पद की बात करे तो अभिमन्यु चौहान 244 मत और दीपक सिंह को 145 मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार से अध्यक्ष पद पर अमित कुमार श्रीवास्तव, मंत्री पद पर रामनयन यादव और सहमंत्री प्रशासन पद पर अभिमन्यु चौहान सर्वाधिक मत पाकर निर्वाचित हुए।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here