Wednesday, April 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeदो दिन पहले शुरू हो गये अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रम

दो दिन पहले शुरू हो गये अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रम

बेनीपुर में आशीर्वाद समारोह में हुआ बहुजन महापुरुषों का गुणगान

संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर दो दिन पहले से ही कार्यक्रम शुरू हो गये है। रविवार को बामसेफ के पूर्व विधानसभा संयोजक राम चन्द्र ने अपने बेटे की शादी पर आशीर्वाद समारोह के साथ अम्बेडकर जयंती का भी आयोजन किया। आकाशवाणी के कलाकार अनिल नादान और नीलम भारती ने अपनी टीम के साथ सोहर और गीत संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत कर बाबा साहब डॉ अम्बेडकर, मान्यवर कांशीराम और बहुजन महापुरुषों का गुणगान किया बेनीपुर में आयोजित कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी, बामसेफ, अम्बेडकर सेवा समिति, अम्बेडकर कल्याण समिति, वीरांगना झलकारी बाई चेतना समिति और भारतीय बौद्ध महासभा के सैकड़ों कार्यकर्ता आयोजन में शामिल हुए।

अनिल नादान ने अपने गीतों के माध्यम से बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के सपनों का बौद्ध मय भारत बनाने के संदेश दिए। हरीराम के गीत -भीम मिशन बढावै का करली हम तैयारी, सजनवा हमका लाय दिया पंचशील वाली सारी—-को लोगों ने बेहद पसंद किया।कार्यक्रम में वरिष्ठ बौद्धाचार्य वैरागी राम भारती, बामसेफ के जिला संयोजक और वरिष्ठ पत्रकार संजीव भारती, सामाजिक चिंतक डॉ सुनील दत्त, अम्बेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ उदयराज राव, संजय कुमार शास्त्री, बुजुर्ग बसपा नेता बेंचू, धर्मेंद्र कुमार,फूलचंद बौद्ध,राम चन्द्र सरस, आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र कोरी, त्रिभुवन दत्त,राम प्रसाद, श्याम लाल, हौसिला प्रसाद, हरिकेश पांडेय, दयाराम, दिलीप कुमार, प्रमोद कुमार एडवोकेट,कुल रोशन एडवोकेट, विजय कुमार, शीतला प्रसाद दाढ़ी, पूर्व प्रधान हरिनाथ,राम सुंदर प्रधान, रामशंकर दानी, ललित कुमार, डॉ नन्हे लाल, गीतकार हरीराम, रामनरेश आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular