अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने खोला कार्यालय, विधानसभा चुनाव लडने की तैयारी

0
360

भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र सिंह पिंटू आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी हो सकते हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के पहले ही उन्होंने अमेठी दुर्गापुर रोड पर कार्यालय खोल लिया है। अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने इस कार्यालय की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिछले मन की बात कार्यक्रम को सुनकर की है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भाजपा की मंडल इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया था।

अमरेन्द्र सिंह पिंटू पिछले तीन साल से क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। सभी तरह के सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक कार्यक्रमों के साथ जनता के सुख दुख में उनकी सक्रियता बराबर बनी हुई है। सूत्रों का कहना है कि अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में अपने समर्थकों को ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जिताने के लिए अभी से तैयारी में लगे हुए हैं।

पूर्व प्रमुख श्री पिंटू सिंह के समर्थकों के दावे पर भरोसा किया जाय तो वे अगला विधानसभा चुनाव लडने की तैयारी में अभी से लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिले और विधान सभा अमेठी में आयोजित सभी कार्यक्रमों में वे तन,मन,धन से बराबर सहयोग भी कर रहे हैं।
पिंटू के कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के चित्र भी लगे हुए हैं। अपने पुराने और विश्वसनीय सहयोगी विजय पाल उपाध्याय को उन्होंने कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here