Wednesday, October 29, 2025
spot_img
HomeMarqueeदीपों के उजाले संग संविधान की रक्षा का संकल्प भी जरूरी :...

दीपों के उजाले संग संविधान की रक्षा का संकल्प भी जरूरी : चमन आरा

बांसी सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव महिला सभा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बांसी चमन आरा ने दीपावली और भाईदूज के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सिर्फ दीयों की रोशनी का नहीं, बल्कि लोकतंत्र, समानता और न्याय की लौ जलाने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि जब समाज में असमानता बढ़े, सत्ता के गलियारों में संविधान की आवाज़ कमजोर की जाए, तब हर नागरिक का फर्ज बनता है कि वह दीपावली के दीप के साथ संविधान की मशाल भी संभाले। यही सच्ची रोशनी है, जो नफरत की राजनीति के अंधेरे को मिटा सकती है।

चमन आरा ने कहा कि आज देश में एक वर्ग ऐसा है जो धर्म और जाति के नाम पर समाज को बाँटने का प्रयास कर रहा है। लेकिन समाजवादी विचारधारा का दीप लोगों के दिलों में अब भी जल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस दीपावली पर हर गांव, हर मोहल्ले में सामाजिक न्याय और भाईचारे की लौ जलाएं यही भाजपा की विभाजनकारी नीतियों का सबसे सशक्त जवाब होगा।

उन्होंने कहा कि दीपावली हमें सिखाती है कि अंधकार चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, एक छोटा सा दीप उसे चीर सकता है। आज यह दीप हर समाजवादी कार्यकर्ता के हाथ में होना चाहिए जो संविधान, महिला अस्मिता, किसानों के हक और दलितों के अधिकार की रक्षा का प्रतीक बने।चमन आरा ने जनता से अपील की कि त्योहार की खुशियों के साथ हम सब यह संकल्प लें कि देश में भाईचारा, समानता और संवैधानिक अधिकारों की रोशनी कभी मंद न पड़े। उन्होंने कहा कि जब हर घर में दीप जलेंगे और हर मन में न्याय की मशाल बुझेगी नहीं, तब ही सच्चे अर्थों में दीपावली होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular