बड़हरा प्रीमियर लीग 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शानदार शुभारंभ
गोरखपुर । पिपराईच क्षेत्र के कुरमौल उर्फ बड़हरा में आयोजित बड़हरा प्रीमियर लीग 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ आदर्श विद्यालय के प्रबंधक युसूफ वहाब ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ मेहफूज़ खान और अरशद अंसारी भी मौजूद रहे।
टूर्नामेंट के आयोजन में क्षेत्र के युवा आयोजकों आरिफ शाह, अरबाज़ शाह, सलमान, साहिल, तक़दीर, नौशाद, विष्णु, खालिद, ज़ुल्फिकार, फारूक, रज्जब और अब्दुल रहमान उर्फ तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में प्रधान प्रत्याशी सुहेल शाह भी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
आयोजक अरबाज़ शाह ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 25,000 और उपविजेता टीम को 12,000 की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। मुख्य अतिथि युसूफ वहाब ने कहा कि युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी बेहद जरूरी है। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है और युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का विकास होता है।
उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं के किसी भी सकारात्मक कार्य में वह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। टूर्नामेंट के शुभारंभ के साथ ही मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग मैच का आनंद लेने के लिए मैदान में उपस्थित रहे।





