Monday, May 6, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhनेहरू हाल में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ संपन्न

नेहरू हाल में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ संपन्न

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ। प्रभास साहित्यिक व संस्कृत संस्थान आजमगढ़ के बैनर तले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन नेहरू हाल में रविवार सायं 03ः00 बजे से किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश कुमार जी उप श्रम आयुक्त (आजमगढ़ मंडल आजमगढ़) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अखिलेश कुमार सिंह (बेंच आफ मजिस्ट्रेट बाल कल्याण समिति) तथा डॉक्टर रणधीर सिंह जी (प्रधानाचार्य उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोइलसा आजमगढ़) रहे। इस कार्यक्रम में इन विशिष्ट लोगों के द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के संयोजक साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार तथा ई.जा.के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडे ष्सरसष् तथा वरिष्ठ साहित्यकार कन्हैया सिंह रहे। संरक्षक के रूप में डॉक्टर राजाराम सिंह, प्रोफ़ेसर गीता सिंह, प्रोफेसर अखिलेशचंद, सोहनलाल गुप्त स्नेहिल, डॉक्टर अनिल कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे तथा अध्यक्ष महेंद्र मृदुल, उपाध्यक्ष पारसनाथ यादव तथा कोषाध्यक्ष रोहित राही, महासचिव जय हिंद सिंह ष्हिंदष् तथा सदस्य के रूप में शिवकुमार प्रियदर्शी, सुश्री अनीता राज,रुखसार फातिमा, दिनेश गुरु, रुद्रनाथ चौबे रुद्र, घनश्याम यादव उपस्थित रहे व्यंग्य कवि के रूप में बालदिन यादव बेसहारा ,हास्य कवि आकाश उमंग, श्रृंगार कवि डॉक्टर विनय सेन सिंह, सायरा सुश्री प्रतिभा यादव, श्रृंगार कवि सुश्री विभा जी आदि कई लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन प्रभु नारायण प्रेमी जी राष्ट्रीय व संचालक व संरक्षक ने किया। कवित्री अनीता राज ने हे जननी चरण कमल बंदन सुना कर सबका मन मुग्ध कर दिया। इसी क्रम में चंदन समान भारत देशवा के माटी जिसको प्रियदर्शी जी ने सुनाया, घनश्याम यादव के द्वारा मैं दरबारी रचनाकार नहीं हूं सुनाया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से घनश्याम सिंह पटेल निदेशक भारतीय इस्पात निगम लिमिटेड, बिश्वनाथ गुप्ता प्राचार्य, संतोष यादव एमडी गोल्डन फॉर्चून होटल, धर्मेंद्र यादव अटेवा अध्यक्ष आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular