Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaअखिल भारतीय चाणक्य परिषद का हुआ विस्तार,मधु पाठक को महिला प्रकोष्ठ प्रदेश...

अखिल भारतीय चाणक्य परिषद का हुआ विस्तार,मधु पाठक को महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। जनपद के देवकली स्थित नवल्स एकेडमी के सभागार में अखिल भारतीय चाणक्य परिषद राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा प्रदेश में जनपदों के गठन पर सहमत देने के लिए बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पं. सतीश चन्द्र पाण्डेय द्वारा की गयी। जिले/मण्डल के पदाधिकारियों का मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष पं. दिलीप राम त्रिपाठी के सुझाव पर सहमत व्यक्त की गयी। मनोनीत पदाधिकारियों की सूची उपलब्ध करायी गयी, जिसे सर्वसम्मति से महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती मधु पाठक द्वारा अयोध्या जनपद का प्रदेश अध्यक्षा नियुक्त किया गया। वहीं नया प्रभार बस्ती मंडल प्रभारी अंजनी कुमार द्विवेदी को दिया गया है मंडल प्रभारी देवी पाटन राम बुझारत दुबे को जिला अध्यक्ष युवा गोंडा शुभम उपाध्याय को दिया गया है। प्रदेश प्रवक्ता मीडिया प्रभारी उमेश मिश्रा को बनाया गया है। मुकेश तिवारी महानगर अयोध्या अध्यक्ष बनाया गया परिषद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए गहन चिन्तन किया गया। सम्मानीय संजयन त्रिपाठी आजीवन सदस्य द्वारा कम्प्यूटर आपरेटर एवं कम्प्यूटर की व्यवस्था करायी गयी, जिसके लिए उन्हें हार्दिक धन्यवाद सर्वसम्मति से व्यक्त किया गया। राष्ट्रीय संरक्षक पं. रामअनुज तिवारी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस्तीफे पर सदस्यों की राय ली गयी जिसे सर्वसम्मति से अस्वीकार कर दिया गया। सोशल मीडिया पर पिछले दिनों परिषद के राष्ट्रीय, प्रान्तीय जिला पदाधिकारियों द्वारा दिये गये इस्तीफे पर भी विचार किया गया। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया जिन महानुभावों का नाम इस्तीफा देने वालों में आया हैं वे परिषद के महामंत्री को अपना त्याग-पत्र लिखित रूप से उपलब्ध करा दें, जिससे उन पर विधिक निर्णय लिया जा सके। साथ ही इन सदस्यों/पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सब अन्य संगठन में अपनी उपस्थिति न दर्ज करावें अन्यथा की स्थिति में अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना जाएगा।बैठक में पं. रामअनुज तिवारी, आचार्य राधेश्याम मिश्र रा. महामंत्री, पं. सतीश चन्द्र पाण्डेय, पं’ अशोक तिवारी, रमाकान्त तिवारी, भवानी भीख पाण्डेय, गगन आचारी, इन्द्रमणि मिश्र, जय प्रकाश तिवारी, प्रमोद तिवारी, घनश्याम तिवारी, सत्यदेव मिश्र, सचिन तिवारी, सुमित तिवारी, आचार्य वीरेन्द्र द्विवेदी, क्षीरेश्वर मिश्र रा. कोषाध्यक्ष, आशीष पांडेय जिला उपाध्यक्ष डॉ ऋषि पांडेय जिला कार्यकारिणी सदस्य राकेश पाठक अनूप पांडेय श्याम नारायण तिवारी रामचंद्र तिवारी राधा रमण त्रिपाठी सैकड़ों की तादाद में अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular