Saturday, May 4, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaअखिल भारतीय चाणक्य परिषद ने धूमधाम से मनाया 30 वां स्थापना दिवस...

अखिल भारतीय चाणक्य परिषद ने धूमधाम से मनाया 30 वां स्थापना दिवस , खिचड़ी भोज का हुआ आयोजन

अवधनामा संवाददाता

ब्राह्मण समाज का मजबूत संगठन  बन कर उभरा अखिल भारतीय चाणक्य परिषद 
अयोध्याधाम।  अखिल भारतीय चाणक्य परिषद ने  अपना  30 वां स्थापना दिवस अयोध्या धाम के पौराणिक स्थल सूर्य कुंड पर भव्य समारोह के साथ मनाया जिसमें  हज़ारों की  तादात में  ब्राह्मण समाज ने जिले  में  अपनी एकता का संदेश दिया l दलगत राजनीति से  ऊपर उठ कर ब्राह्मण समाज के राजनितिज्ञों, समाज सेवकों ने एकजुट होकर समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी l इस मौके पर आए हुए विशिष्ट जनों ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित भी किया। कार्यक्रम के  सफल आयोजन का  श्रेय अखिल भारतीय चाणक्य परिषद् के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य पण्डित जय प्रकाश तिवारी के सघन ब्राह्मण जन संपर्क और प्रदेशाध्यक्ष पण्डित  दिलीप राम त्रिपाठी और प्रदेश महामंत्री डॉ जय गुरु देव शुक्ल पंडित, राधारमण त्रिपाठी ,प्रदेश मंत्री महंत ओमप्रकाश मिश्र और  जिलाध्यक्ष पंडित सत्यदेव मिश्र एवं मुकेश तिवारी महानगर अध्यक्ष अयोध्या और  उनकी महानगर जिला एवं ब्लॉक संगठन  की  मजबूत टीम के अथक परिश्रम और  संगठन की मेहनत का ही फल था कि जिले में ब्राह्मण समाज ने अपनी ताकत और एकता का संदेश समाज को दिया  और अयोध्या की धरती से पूरे  प्रदेश को ब्राह्मण एकता का संदेश दिया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगत गुरु रामानंदाचार्य अवधेशाचार्य महाराज, विशिष्ट  अतिथि डॉ जीके त्रिपाठी, डॉ संजयन त्रिपाठी, तेज नारायण पाण्डेय पवन, करुणाकर पांडेय   समाज सेवी, राष्ट्रीय संरक्षक पंडित  राम अनुज तिवारी , राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामनारायण शुक्ल  राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य राधेश्याम मिश्र , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महंत क्षीरेश्वर दत्त मिश्र , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य काशीनाथ तिवारी , सतीश पांडेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कार्यकारिणी, सदस्य जय प्रकाश तिवारी , गगन आचारी  सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी, घनश्याम तिवारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य   प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा  मधु पाठक  , विनीत मिश्र प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्य देव मिश्र ,मुकेश तिवारी महानगर अध्यक्ष,
आचार्य राकेश पांडेय आशीष पांडेय जिला उपाध्यक्ष, राजेश  चौबे, घनश्याम मिश्रा, संजय पांडे, स्वर्ण दीप तिवारी, दुर्गेश पांडेय, धीरेन्द्र पांडेय, संतोष पांडेय, मनोज पांडेय, बबलू पांडेय,सचिन तिवारी, सुमित  तिवारी आदि  जिले के हज़ारों कार्यकर्ता  उपस्थिति रहे l
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular