Monday, April 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeअलीगंज थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अलीगंज थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अंबेडकरनगर *थाना अलीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 अप्रैल 2024 को अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री यूनिट टांडा सीमेंट वर्क्स में हुए धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त प्रेम प्रकाश तिवारी, निवासी ग्राम दुर्गापुर (झरियहवा) तिवारी का पुरवा थाना इब्राहिमपुर, को सम्हरिया चौराहे से पकड़ा गया।

दिनांक 14 अप्रैल 2024 की रात फैक्ट्री में तैनात सिक्योरिटी गार्ड अंसुमान वर्मा और उसके चार साथियों ने कंपनी के सिस्टम में छेड़छाड़ कर 32 मीट्रिक टन (लगभग 640 बोरी) सीमेंट चुरा लिया था। घटना के संबंध में थाना अलीगंज में मु.अ.सं. 72/24 धारा 406/420 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस ने घटना के बाद नामजद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया था। वहीं, इस मामले में वांछित अभियुक्त प्रेम प्रकाश तिवारी को 20 दिसंबर 2024 की सुबह 6:10 बजे सम्हरिया चौराहे पर सवारी के इंतजार में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह पिछले आठ महीने से गिरफ्तारी से बचने के लिए अन्य जिलों में छिपा हुआ था।

मु.अ.सं. 72/24 धारा 406/420/467/468/471/120बी भादवि, थाना अलीगंज, जनपद अंबेडकरनगर।
गिरफ्तारी के दौरान थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अशोक कुमार गौड़, हेड कांस्टेबल हसीबुद्दीन सिद्दीकी, कांस्टेबल अशोक कुमार, और कांस्टेबल भूपेंद्र कुमार मौजूद रहे।

पुलिस ने अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular