Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeEntertainmentवरुण धवन के पापा बनने पर आलिया भट्ट ने दी बधाई, बोलीं-...

वरुण धवन के पापा बनने पर आलिया भट्ट ने दी बधाई, बोलीं- ‘दुनिया पर एक और लड़की राज करेगी’

धवन और दलाल परिवार में इस वक्त जश्न मनाया जा रहा है। शादी के दो साल बाद वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal ) पेरेंट्स बने। 3 जून को नताशा ने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया। ऐसे में अब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी इस कपल को खास अंदाज में बधाई दी है।

साल 2024 में एक के बाद एक सेलेब्स पेरेंट्स बनने नजर आ रहे हैं। तो वहीं सेलेब्स के घर किलकारी गूंजने वाली हैं। हाल ही में विक्रांत मैसी पापा बने थे। अब अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल के घर भी नन्ही परी ने जन्म लिया है। 3 जून को नताशा ने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया। देर रात डायरेक्टर और वरुण धवन (Varun Dhawan) के पिता डेविड धवन ने खुलासा किया था।

वहीं मंगलवार को खुद एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की। अब सोशल मीडिया पर वरुण धवन और नताशा दलाल को बधाइयां मिल रही हैं। कई सेलेब्स उन्हें विश कर चुके हैं। वहीं अब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी इस कपल को बधाई दी है।

आलिया भट्ट ने बधाई

आलिया भट्ट और वरुण धवन सालों पुराने दोस्त हैं। दोनों ने एक साथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। दोनों को अक्सर एक साथ पार्टीज में भी स्पॉट किया गया है। ऐसे में अभिनेत्री ने अपने दोस्त के पिता बनने पर खुशी जाहिर करते हुए प्यार भरा मैसेज लिखा है। आलिया ने इंस्टा स्टोरी पर वरुण का पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “खुशी, खुशी और खुशी। एक और छोटी लड़की जो दुनिया पर राज करने जा रही है। प्रिय नेट और वीडी को बधाई।

अनुष्का शर्मा ने भी किया विश

आलिया भट्ट के अलावा एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी वरुण को बधाई दी हैं। उन्होंने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, बधाई हो वरुण धवन एंड नताशा दलाल। बता दें, अनुष्का ने अभिनेता के साथ फिल्म सुई धागा में काम किया था। जो फिल्म लोगों को पसंद आई थी।

पैपराजी को बांटी मिठाई

पेरेंट्स बनने की खुशी में वरुण धवन ने मंगलवार को पैपराजी को मिठाई खिलाई, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

एक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा था, हमारी बेबी गर्ल आ गई है। आप सब का बहुत बहुत आभार बेटी और उनकी मां के लिए दुआएं देने के लिए। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular