Friday, April 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeशैवाल पारिस्थितिकी तंत्र को करते हैं संतुलित : हेमलता पंत

शैवाल पारिस्थितिकी तंत्र को करते हैं संतुलित : हेमलता पंत

 

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज : सी एम  पी कॉलेज  के जंतु विज्ञान विभाग में दिनांक 7 अप्रैल 2022 को विभिन्न जल निकायों से जल प्लवको का अध्ययन नामक विषय पर कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ! यह कार्यशाला डीबीटी स्टार कॉलेज स्कीम के तहत संपन्न हुई ! इस कार्यशाला में विज्ञान वर्ग के स्नातक  के छात्र – छात्राओं ने प्रतिभाग लिया था!
कार्यशाला की संयोजिका डॉक्टर विनीता जायसवाल, संयोजक ,जंतु विज्ञान विभाग रही !
इस कार्यशाला  की आयोजक सचिव डॉ हेमलता पंत , डॉ ज्योति वर्मा, डॉ निधि त्रिपाठी और डॉक्टर अजीत कुमार सिंह थे !
इस कार्यशाला में यह बताया गया कि जूप्लनकटन अर्थात  जल प्लवक  बहुत सरल , बहुत छोटे जलीय जंतु होते हैं जो ताजे पानी या समुद्र में पाए जाते हैं l
जंतु प्लवक हमारी खाद्य जाल के महत्वपूर्ण घटक होते हैं। त्रिणभक्षी जंतु प्लवक, पादप प्लवको को खाते हैं या शैवालो को खाते हैं। अतः यह प्राकृतिक तौर पर परिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखने का कार्य करते हैंl
जंतु प्लवक मछली, क्रस्टेसियन और इकाईनोडरमेट द्वारा खाये जाते है ।
इसके साथ साथ इस कार्यशाला जंतु प्लवक को  कैसे प्राप्त किया जाए और कैसे पहचाना जाए इस तकनीक को भी विस्तृत रूप से बताया गया तथा प्रयोगात्मक तरीके से भी कराया गया l
इस कार्यक्रम में जंतु विज्ञान के प्राध्यापक :  डॉ वंदना माथुर ,डॉक्टर नीरजा कपूर ,  डॉ उमा रानी अग्रवाल डॉ सुधि श्रीवास्तव, डॉ मनोज कुमार जायसवाल , डॉक्टर आशीष कुमार मिश्रा , डॉ विनय कुमार सिंह , डॉक्टर अनुराधा  , डॉक्टर चारु त्रिपाठी एवं प्रतिभागी  26 छात्र-छात्राएं उपस्थित थेल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular