राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 2026 पर 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल की खुराक दी गई। परिषदीय विद्यालयों में भोजन ग्रहण करने के बाद शिक्षकों ने सभी बच्चों को दवा खिलाया।
कम्पोजिट विद्यालय हारीपुर में स अ विद्या सिंह, हेमचंद्र पांडेय के सभी शिक्षकों ने बच्चों को भोजनावकाश के बाद लाइन बैठाकर सभी एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई।
मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय नौगिरवा में सभी बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल की खुराक दी गई। यह कार्यक्रम 10 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया।
आशा बहू आशा सिंह ने विद्यालय आकर सभी बच्चों को अपने सामने यह दवा पिलाई। यह खुराक बच्चों के स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।





