Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeMarqueeअखिलेश यादव ने कहा-किसान को जब तक उसका हक नहीं मिलेगा, वह...

अखिलेश यादव ने कहा-किसान को जब तक उसका हक नहीं मिलेगा, वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा

Akhilesh Yadav said - till the farmer gets his right, he will not back down from the movement

मेरठ। (Meerut) सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) मवाना (Mavana) में मखदूमपुर रोड (Makhdoompur Road ) स्थित नवजीवन किसान डिग्री कालेज (Navjivan Kisan Degree College ) में धनसिंह कोतवाल (Dhan Singh Kotwal )की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav )ने कहा 23 मार्च ऐतिहासिक दिन है भारत (India) की आजादी की लड़ाई में न जाने कितने लोग शहीद हुए। कितनों को फांसी पर चढ़ा दिया गया। जेल में रहना पड़ा। हम लोग कल्पना भी नहीं कर सकते, उन्‍हें कितनी यातनाएं दी गई। कोतवाल धन सिंह गूर्जर (Dhan Singh Gurjar ) को कोई नहीं भूल सकता। आज हम क्रांतिकारियों को याद कर रहे हैं। अगर धन सिंह (Dhan Singh ) की लड़ाई उसी समय कामयाब हो जाती तो शायद भगत सिंह (Bhagat Singh )को कुर्बानी नहीं देनी पड़ती, जिन्‍होंने इतिहास पढ़ा होगा वे जानते होंगे कि एक व्‍यापार करने वाली कंपनी सरकार बन गई। एक कानून पास हुआ और कंपनी कानून बन गई। जो लड़ाई उस समय चलाई गई थी। उसकी आज भी जरूरत है।

मैं बधाई देता हूं किसानों के आंदोलन चलाने वालों को। मैं जानता हूं किसान को जब तक उसका हक नहीं मिलेगा वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा। आंदोलन को यहां के लोगों ने सहयोग दिया। सभी राजनीतिक दलों ने सहयोग किया तो सरकार को पीछे हटना पड़ा।

आने वाले समय में यदि राज्‍य की जनता ने यूपी की सरकार को नकार दिया तो ये तीन कानून कहां जाएंगे इन‍का कुछ पता नहीं चलेगा।

जो किसानों का  आंदोलन खत्‍म करना चाहते हैं वे सबसे ज्‍यादा एंटीसोशल हैं। किसानों केा धान का एमएसपी नहीं मिल पाया। गन्‍ना का भुगतान नहीं हुआ। आज भी वेस्‍टर्न यूपी में सबसे ज्‍यादा किसानों केा गन्‍ना भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। चार साल से जश्‍न मना रही है सरकार बताओ, गन्‍ने की कीमत बढ़ाई हो तेा बताओ। किसानों के सामने मंहगाई कर दी।

समाजवादी ने जितनी गन्‍ने की जितनी कीमत बढ़ाई उतनी ये नहीं बढ़ा पाए। डीजल पेट्रोल लगातार मंहगा होता जा रहा है। ऐसा तालमेल व्‍यापार और राजनीति का कभी नहीं देखा। मुनाफा हो रहा है तो उद्योगपतियों का हो रहा है। व्‍यापारियों और सरकार के बीच है। सरकार बताए  कि डीजल-पेट्रोल के मंहगे होने का मुनाफा कहां जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular