Thursday, May 9, 2024
spot_img
HomeMarqueeअखण्ड प्रताप सिंह बने अखिल क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

अखण्ड प्रताप सिंह बने अखिल क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

अवधनामा संवाददाता

सिद्धार्थनगर। अखिल क्षत्रिय महासभा की बैठक रविवार को मुख्यालय स्थित रेस्ट हाउस पर सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह ने अधिवक्ता अखण्ड प्रताप सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया और मनोनयन पत्र दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रिय महासभा किसी के भी साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नही करेगा। संगठन को मजबूती देने के साथ साथ समाज मे अच्छे कार्यो को लेकर अखिल क्षत्रिय महासभा सदैव आगे रहती है। राष्ट्रीय महामंत्री रणवीर सिंह ने कहा कि क्षत्रियों को हमेशा संगठित रहने की आवश्यकता है। संगठन में ही शक्ति है। राष्ट्रीय मंत्री रत्नेश प्रिंस सिंह ने कहा कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि कोई भी क्षत्रिय परिवार संगठन से अछूता न रहे सभी को अखिल क्षत्रिय महासभा की सदस्यता दिलाएं जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के अंत मे मनोनीत किये गए प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता अखण्ड प्रताप सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए साफा पहनाकर सम्मानित किया। तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगो ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित किया।
इस अवसर पर अखिल क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजन सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, यूथ पदाधिकारी सोनू सिंह, रजनीश सिंह, कुंवर सिंह, प्रदीप सिंह, कृष्णपाल सिंह उपाध्यक्ष, कृष्ण बहादुर सिंह संरक्षक, उदय प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष सत्यानंद सिंह आदि क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular