Sunday, August 3, 2025
spot_img
HomeMarqueeशायर मुनव्वर राना की बेटी से मिलने अस्पताल पहुंचे अजय कुमार लल्लू

शायर मुनव्वर राना की बेटी से मिलने अस्पताल पहुंचे अजय कुमार लल्लू

लखनऊ। शायर मुनव्वर राना की बेटी उरूसा राना की शुक्रवार रात घंटाघर में प्रदर्शन के दौरान तबियत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अस्पताल पहुंच कर उरूसा का हालचाल जाना।

बता दें, घंटाघर पर महिलाएं सीएए और एनआरसी के खिलाफ लगातार 16 दिन से प्रदर्शन कर रही हैं। शायर मुनव्वर राना की बेटी भी महिलाओं का समर्थन करने घंटाघर पर गईं थी। इस दौरान उनकी तबियत अचानक खराब हो गई थी। उरूसा को निशात हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आज अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की और सेहत के बारे में जानकारी ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular