Sunday, December 14, 2025
spot_img
HomeMarqueeतीन वर्षो बाद खड़िया वाया कोटा सड़क मार्ग का हुआ भूमि पूजन

तीन वर्षो बाद खड़िया वाया कोटा सड़क मार्ग का हुआ भूमि पूजन

 

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ शक्तिनगर। खडिया तिराहे से पंचवटी गेस्टहाउस तक की खस्ताहाल सडक के निर्माण का भूमिपूजन बुधवार को ग्राम प्रधान खडिया ने नारियल तोडकर किया।  तकरीबन तीन वर्षो से खडिया तिराहे से पंचवटी गेस्टहाउस तक की सडक निर्माण के लिए आवाज बुलंद करने वाले मुकेश सिंह की आवाज को आज अंजाम मिला जहां मार्ग के निर्माण के लिए एनटीपीसी अधिकारियों सडक निर्माण कंपनी के अधिकारियों सहित क्षेत्र के प्रतिनिधियो व व्यापार मंडल की मौजूदगी मे खडिया ग्राम के प्रधान ने नारियल तोडकर सडक निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।  तीन वर्षो से सडक निर्माण की मांग आज पूरी हुई। समाजवादी छात्रसभा के जिलाउपाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि आज एनटीपीसी प्रबंधन की टीम व कार्यदायी संस्था मौके पर पहुँच कर सडक निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्य कराया। लोगो का कहना था सडक निर्माण उच्चमानक के आधार पर हों। सडक निर्माण के लिए भूमिपूजन होने से स्थानीय लोगो मे हर्ष का माहौल देखने को मिला। क्योंकि तकरीबन तीन वर्षों से इस मार्ग मे सैकडों गढ्ढे मार्ग से गुजरने वाले लोगो के लिए काल बना हुआ था। कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके थे एवं भारी वाहनो को गढ्ढों मे फसकर फजीहत भी झेलनी पडी। स्थानीय व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। वहीं लोगो ने स्थानीय प्रशासन एनटीपीसी प्रबंधन व सडक निर्माण कंपनी छात्रनेता को धन्यवाद कहा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular