Saturday, March 21, 2026
spot_img
HomeMarqueeदस महीने बाद 24मार्च को बुलाई गई क्षेत्र पंचायत अमेठी की...

दस महीने बाद 24मार्च को बुलाई गई क्षेत्र पंचायत अमेठी की बैठक

खंड विकास अधिकारी ने जारी किया आठ सूत्रीय एजेंडा

क्षेत्र पंचायत अमेठी की बैठक 24मार्च को बुलाई गई है। बैठक में आठ सूत्रीय एजेंडे पर चर्चा होगी और माननीय सदस्यों से विकास कार्यों सम्बन्धी प्रस्ताव भी लिए जायेंगे। खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार सिंह की ओर से जारी एजेंडे की प्रतियां सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को भेजी गई हैं। एजेंडे में पहला बिंदु मनरेगा है।पी एम/सी एम आवास योजना, केन्द्रीय वित्त एवं पंचम वित्त, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ शौचालय, निशुल्क बोरिंग योजना और वृद्धा, निराश्रित और दिव्यांग पेंशन योजना पर चर्चा होनी है।

शुक्रवार को वरिष्ठ लेखाकार अशोक सिंह ने एजेंडे की प्रतियों का वितरण शुरू कराया है। क्षेत्र पंचायत समिति की पिछली बैठक 13मई2025को हुई थी। ब्लाक प्रमुख मंजू मौर्य और उनके प्रतिनिधि पूर्व प्रमुख घनश्याम चौरसिया ने सभी जनप्रतिनिधियों और जिलास्तरीय अधिकारियों से बैठक में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं की जानकारी देने और क्षेत्र पंचायत का मार्गदर्शन करने का अनुरोध किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular