Saturday, April 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAligarhपैसे लेने के बाद किया समझौता फिर भी भिजवा दिया जेल

पैसे लेने के बाद किया समझौता फिर भी भिजवा दिया जेल

अलीगढ़। थाना सासनी गेट इलाके के दुर्गापुरी में विगत दिनों पूर्व मामूली कहासुनी को लेकर दो समुदायो में विवाद हो गया था। जिसके चलते स्थानीय पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक दर्जन से अधिक लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद शिकायतकर्ता ने एफआईआर में नामदर्ज लोगो से फैसले के नाम पर एक मोटी रकम वसूली थी और मुकदमे के फैसले के शपथपत्र एसएसपी और जाँच अधिकारी को दिए थे, लेकिन उसके बाद शिकायतकर्ता ने अत्यधिक रुपयों की डिमांड और पैसे ना मिलने पर नामदर्ज लोगो के खिलाफ गिरफ्तारी की शिकायत लेकर एसएसपी ऑफिस पहुँचकर सभी लोगो को जेल भिजवा दिया। जिसके बाद लगातार उसके लेनदेन की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । वही आज जेल गए लोगो के परिजनों ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शातिर महिला दुलारी देवी के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है और पुलिस से अपने पैसे वापस दिलाने की न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित महिला निर्मला देवी ने बताया कि हमारे बच्चों का माहौर समाज और बाल्मीक समाज में झगड़ा हो गया था उसमे बेगुनाह हमारे बच्चों को फसा दिया है। दुलारी देवी ने पहले बोल रही थी कि एक लाख रूपए दे दो में समझौता कर लुंगी जब हमने सब लोगो ने दस दस हजार रूपये मिलाकर एक लाख रूपए दे दिए तो अब देने के बाद दोपहर के समय दुलारी देवी फिर आती है। समझौता बगैरहा सब कर लिया हमारे पास उसकी वीडियो भी है,उसके बाद कहती है कि मुझे चार लाख रूपए और चाहिए अगर नहीं दोगी चार लाख तों कप्तान साहब से शिकायत करके आपके बच्चों को जेल भिजवा दूंगी। पीड़त पक्ष चार लाख कहा से लाते । पीडित पक्ष ने उससे बहुत अनुरोध किया,लेकिन एक लाख रूपये लौटाया नहीं और बच्चों को भी जेल भिजवा दिया। उन्होंने जिन लोगों से पैसे लिए है उनमें 13 लोग थे सबसे दस दस हजार रूपये लिए है। पीड़ित पक्ष ने 15-20 दिन पहले पैसे दिए थे,और समझौता हुआ था। न्याय मिलने की दशा में पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular