पी एम आवास की पहली किश्त मिलने के बाद गांव से गायब हुई महिला, प्रेमी के साथ हुई फरार

0
385

रेभा गांव की एक विधवा महिला को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ दिया गया है।आवास की पहली किश्त चार महीने पहले उसके खाते में आई थी। महिला गांव में नहीं रह रही है। पहली किश्त मिलने के बाद से ही वह गांव से गायब है। उसके मकान पर ताला लटका हुआ है। पड़ोसी एक महिला ने बताया कि कई महीनों से वह यहां नहीं रह रही। किसी बाहरी व्यक्ति के साथ बच्चों को लेकर कहीं चली गई है।

ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि महिला का नाम उत्तरा देवी है। उसके खाते में कब पहली किश्त भेजी गई,इसकी जानकारी नहीं है। हमने अभी कुछ महीने पहले ही रेभा का चार्ज लिया है।आवास बाबू सिकंदर ने उसके खाते में पैसा भेजा है, तारीख की जानकारी वहीं दे सकते हैं। सिकंदर बाबू ने फोन नहीं उठाया। खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार सिंह दोपहर बाद कार्यालय में नहीं थे। उनसे वार्ता नहीं हो पाई।फोन नहीं उठा। बताया गया कि मीटिंग में विकास भवन गये हैं।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here