Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeएरोन संस्था ने शिक्षा व सांस्कृतिक विकास का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

एरोन संस्था ने शिक्षा व सांस्कृतिक विकास का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी ने एक संकुल ‘पाठशाला निशुल्क शिक्षा व सांस्कृतिक विकास’ का पहला वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर सभी ब्लाॅक के छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया।
आईएमए हाॅल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नव निर्वाचित नगर विधायक राजीव गुंबर, उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाज सेवी महेंद्र तनेजा, समाज सेवी अमित ढींगरा, चिकित्सक शिप्रा तिवारी व संस्था अध्यक्ष रश्मि टेरेंस ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति सरस्वती वंदना के साथ हुयी। इस दौरान ब्लाॅक के बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। उसके पश्चात देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुति ‘मां तुझे सलाम’ जो नगाल ब्लॉक के बच्चोंने प्रस्तुत की, ने समा बांध दिया। पुंवारका ब्लॉक के बच्चों ने राजस्थानी प्रस्तुति ‘रंगीलो मारो ढोलना‘ ने माहौल को राजस्थानी रंग में रंग दिया। रामपुर के बच्चों ने जूडो का अभूतपूर्व प्रदर्शन से दर्शको को अपने नाखून चबाने पर विवश कर दिया। सहारनपुर ब्लॉक की शास्त्रीय प्रस्तुति ‘मेरे ढोलना’ सुन को बहुत सराहा गया। देवबंद ब्लॉक से बच्चो ने ‘भर दे झोली मेरी’ की भव्य प्रस्तुति दी। सभी ब्लॉक के छोटे-छोटे बच्चो ने विभिन्न हस्तियों के गेटअप में रैंप वॉक किया, जो बहुत पसंद किया गया। इसके अतिरिक्त नैनोवाले ने मुरली मनोहर कृष्ण कन्या, सुनो गौर से दुनियावालों, चक दे इंडिया, वंदे मातरम आदि प्रस्तितियो को दर्शकों से भरे हाल से पूर्ण समर्थन मिला। कार्यक्रम के अंत में 10 अप्रैल को होने वाली रामनवमी जयंती को समर्पित भव्य प्रस्तुति ‘जो राम को लाए हैं’ से किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद सभी अतिथियों ने पाठशाला संयोजक ज्योति चैधरी को एक सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में नगर विधायक राजीव गुंबर ने एरोन को उनके द्वारा संचालित प्रत्येक संकुलो हेतु बधाई दी तथा प्रत्येक सहयोग प्रदान करने का विश्वास दिलाया। महेंद्र तनेजा ने कोरोना काल के बाद इस प्रकार के कार्यक्रमों का होना जीवन की विजय बताया। डॉक्टर शिप्रा तिवारी ने बच्चो की प्रत्येक प्रस्तुति को उनके स्वस्थ से जोड़ा। संस्था सचिव खेमचन्द सैनी ने कार्यकम के मध्य में संस्था की रिपोर्ट पढ़ी। संस्था अध्यक्ष रश्मि टेरेंस ने बताया कि एरोन अपने सभी संकुलो को सहारनपुर के प्रत्येक ब्लॉक में ले जायेगा।कार्यक्रम को सफल बनाने मेंब्लॉक कॉर्डिनेटर प्रेम कुमार, इर्ताज, अनीस अली, अमित शर्मा, पायल चैहान, उर्वेश चैधरी, विवेक एवम राजपाल दीक्षित तथा संस्था सदस्य लीसा, ज्योति चैधरी, मेड्डी शर्मा, पिया मोली, शशांक जेमिनी, वीरेंद्र मान, मनोज शर्मा, आयुष जैन, ओस्विन टेरेंस, संदीप शर्मा का सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजय गुप्ता, मुकेश शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी अमनदीप यादव, अर्चित अग्रवाल, गौरव गर्ग आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन गगनदीप ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों और अतिथियों का सम्मान किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular