मौदहा (हमीरपुर)। सनातन संस्कृति का प्रमुख पर्व होली कस्बे सहित पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। चारों ओर रंगों की धूम और अबीर-गुलाल उड़ता दिखाई दे रहा है।
त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय और कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न मोहल्लों में जाकर लोगों से मुलाकात की और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।





