जिले को अपराध और भय से मुक्त करने की दिशा में जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकाी घनश्याम मीना ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियाम के तहत तीन कुख्यात अपराधियों को 6 माह के लिए जिले से निष्कासित कर दिया है। इनकी गतिविधियों को समाज के लिए हानिकारक और खतरनाक माना गया है।।जिलाबदर किए गए व्यक्तियों में बीरपाल उर्फ वीरपाल पुत्र हरचरन राजपूत,, लखन राजपूत पुत्र हरचरन,, और दृग सिंह उर्फ दृगपाल सिंह राजपूत पुत्र बृजपाल शामिल हैं,, जो सभी ग्राम कैंथा,, थाना राठ के निवासी हैं।।
इन्हें आदेश दिया गया है कि वे जिले की सीमा में प्रवेश न करें,, अपने ठिकाने की जानकारी जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय और स्थानीय थाने को दें,, और हथियार न रखें।।आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक को दो-दो लाख रुपये की प्रतिभूति और इतनी ही राशि का व्यक्तिगत बंधपत्र जमा करना होगा।।जिलाधिकारी ने बताया कि इन व्यक्तियों की आपराधिक प्रवृत्ति और दुस्साहसिक गतिविधियों के कारण यह कार्रवाई जरूरी थी।। इस कदम से जिले के अन्य अपराधियों में हड़कंप मच गया है।। पुलिस अधीक्षक के माध्यम से आदेश की प्रति संबंधित थाना प्रभारी को भेज दी गई है।।प्रशासन की इस सख्ती से जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत होने और नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ने की उम्मीद है।।





