Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshDevbandदेवबंद में भी विनोद शर्मा की सम्पत्ति प्रशासन ने ली कब्जे में

देवबंद में भी विनोद शर्मा की सम्पत्ति प्रशासन ने ली कब्जे में

Administration took possession of Vinod Sharma's property in Deoband too

अवधनामा संवाददाता

भूमाफिया और गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध विनोद शर्मा पर कसा जा रहा है शिकंजा
फ़िरोज़ ख़ान  देवबंद। (Feroz Khan Deoband) भूमाफिया और गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध विनोद शर्मा के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। बुधवार को अधिकारियों ने हाईवे स्थित विनोद शर्मा की सम्पत्ति को सील करते हुए अपने कब्जे में ले लिया।
बुधवार को दल बल के साथ पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार उपाध्याय, कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सौलंकी, तहसीलदार देवबंद और सहारपुर से आए तहसीलदार सदर ने गैंगस्टर विनोद शर्मा की देवबंद में हाईवे पर पुराने बस स्टेंड के निकट स्थित सम्पत्ति को सील करते हुए अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान एक व्यापारी ने कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उक्त संपत्ति की कुछ दुकानों उसने खरीदी हुई हैं जिसके अभिलेख भी उसके पास मौजूद हैं। जिसे अधिकारियों ने कोर्ट जाने की सलाह दी। सीओ रजनीश कुमार ने बताया कि विनोद शर्मा के खिलाफ वर्ष 2018 में गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज है। डीएम के आदेश पर विनोद शर्मा की संपत्ति को कुर्क कर अपने कब्जे में लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular