Monday, April 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर को सहारनपुर में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के आगमन के कार्यक्रम की जानकारी मिलने से प्रशासनिक अमला तैयारियों में पूरी तरह से जुट गया है। गुरुवार रात जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के 20 नवंबर को सहारनपुर में आगमन की जानकारी हुई।
मुख्यमंत्री यहां नगर निगम समेत जिले की सभी नगर निकायों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वे निकायों में पांच लाख और पांच लाख रुपए से अधिक लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अर्चना द्विवेदी ने नगर निगम समेत सभी नगर निकाय के अधिकारियों को अपने विकास कार्यों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री शहर में जनपद के प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद कार्यक्रम भी करेंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी के अनुसार 20 नवंबर को मुख्यमंत्री के आगमन और विकास कार्यों की समीक्षा करने की सूचना दूरभाष से प्राप्त हुई है। अभी उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम आना बाकी है। प्रशासन समीक्षा बैठक की तैयारी में लग गया है। मुख्यमंत्री के सहारनपुर आगमन को लेकर अफसर भी तैयारियों में जुट गए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular