हमीरपुर। ऐतिहासिक कंस मेला आयोजन को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को थाना मौदहा क्षेत्र में अंर्तजनपदीय व बाह्य जनपद से आए पुलिस बल की ब्रीफिंग की।
बैठक में मेला क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन, शांति व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिंदुवार चर्चा की गई।अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे, पार्किंग व्यवस्था, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, पैदल यात्रियों के लिए अलग मार्ग और वैकल्पिक यातायात व्यवस्था की जानकारी दी।
स्वास्थ्य आपात स्थितियों के लिए एंबुलेंस व मेडिकल टीम तथा त्वरित कार्रवाई हेतु क्यूआरटी की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने ड्यूटी में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मौदहा, क्षेत्राधिकारी मौदहा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।





