Thursday, March 6, 2025
spot_img
Homekhushinagarनागरिक उड्डयन मंत्रालय में आदित्येंद्र का हुआ चयन

नागरिक उड्डयन मंत्रालय में आदित्येंद्र का हुआ चयन

अवधनामा संवाददाता

फाजिलनगर, कुशीनगर। क्षेत्र के ग्राम सभा नकटहां मिश्र निवासी भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री सत्येंद्र मिश्रा के ज्येष्ठ सुपुत्र आदित्येंद्र मिश्र का संघ लोक सेवा आयोग द्वारा महानिदेशालय नागरिक उड्डयन मंत्रालय भारत सरकार में एअर सेफ्टी आफिसर के पद पर चयन हुआ है। इसके पूर्व हाल ही में आदित्येंद्र रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली में सीनियर साईंटिफिक असिस्टेंट पद पर चयनित होने के बाद कार्यभार ग्रहण कर अपनें दायित्य का निर्वहन कर कर रहें हैं।

इस उपलब्धि पर मित्रों शुभचिंतकों और क्षेत्र वासियों ने हर्ष व्यक्त किया है। ज्ञातव्य है कि आदित्येंद्र ने बीटेक करने के पश्चात प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। इस उपलब्धि पर परिवारीजन दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेंद्र मिश्रा, बहन सुरुचि मिश्रा, गौरव पांडेय, भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि, पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, लल्लन मिश्र, डा.प्रेमचंद मिश्र, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष अजय राय, ब्लाक प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पशुपतिनाथ जायसवाल, रामबृक्ष गिरी, मुकुल तिवारी, शेषनाथ मिश्र, समाजसेवी पंकज पांडेय, डा. कन्हैया शर्मा, विजय शंकर तिवारी, ध्रुव नारायण मिश्र, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, समाजसेवी अजय कुमार शुक्ल, मणिकांत सिंह, चंद्रशेखर सिंह, केशव मिश्र, प्रेमसागर मिश्र, त्रिलोकी मिश्र आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular