Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurअपर आयुक्त प्रशासन ने सहजनवा तहसील का किया निरीक्षण

अपर आयुक्त प्रशासन ने सहजनवा तहसील का किया निरीक्षण

डिजिटल सर्वे समय से पूर्ण कराने पूरे तहसील को शाबाशी दी

गोरखपुर। अपर आयुक्त प्रशासन जय प्रकाश ने बुधवार को सहजनवा तहसील का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान न्यायालय की विभिन्न पत्रावलियों की हकीकत जानी। इसके अलावा आरके दफ्तर संग्रह के विभिन्न रजिस्टर के अलावा 10 बड़े बकायेदारों के बारे में जानकारी ली। वहीं भूलेख कार्यालय के विभिन्न बस्तों की भी जांच किए। तहसील परिसर में साफ सफाई से संतुष्ट दिखे। तथा खतौनी के निकासी के बारे में भी हकीकत जाने के बाद निर्देश दिए कि न्यायालय में लंबित पत्रावलियों का निस्तारण कराए।आपत्ति लगा कर फ़ाइलों को न रोके। पूर्व में लंबित पत्रावलियों को 90 दिन के अंदर निस्तारण करे।

अविवादित पत्रावलियों का निस्तारण 45 दिन के अंदर करे। धारा 24 के आदेश के बाद राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मिल कर तत्काल मौके पर पहुंच कर निस्तारण करे। स्वामित्व के नक्शे को जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है। इसके अंदर जमा किया जाय। देरी होने पर एसडीएम और तहसीलदार जिम्मेदार होगे। राजस्व परिषद के निर्देश का पालन कराते हुए चौपाल लगाए। डिजिटल सर्वे समय से पूर्ण कराने पर सहजनवा तहसील को बधाई दी। इसके अलावा फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने का निर्देश दिए। इस दौरान न्यायिक एसडीएम निशा श्रीवास्तव तहसीलदार राकेश कन्नौजिया, FFनायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया,नायब तहसीलदार राम सूरज,लेखपाल संघ अध्यक्ष रत्नेश मणि सहित अनेक लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular