ओवरलोडिंग व अवैध खनन पर कार्यवाही कर रोक लगाई जाए- डीएम

0
263

इटावा। प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि ओवरलोडिंग व अवैध खनन पर कार्यवाही कर रोक लगाई जाए।उन्होंने कहा पहाड़ियों व टीलों को काटकर प्रकृति को खत्म न किया जाए।उन्होंने कहा कि बंजर जमीन या जहां टीले वगैरह न हो वहां खनन किया जाए। उन्होंने कहा प्रवर्तन का कार्य सख्ती से किया जाए।उन्होंने कहा कि उदी मोड़ पर किस प्रकार के भार वाली ओवरलोडिंग गाड़ियां आती है,उनकी जांच की जाए व उन्हें बंद कराया जाए साथ ही कार्यवाही भी की जाए।उन्होंने परिवहन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की सहायता लेकर प्रवर्तन का कार्य कराया जाए।

उन्होंने कहा कि नव वर्ष पर अपराधों को रोकने पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं नुमाइश,चर्च आदि भीड़ वाली जगहों पर निगरानी रखी जाए,जिससे किसी भी प्रकार का अपराध या कोई समस्या उत्पन्न न हो।उन्होंने कहा कि नकली दवा बेचने व बनाने वालों को पकड़ा जाए एवं मेडिकल स्टोर पर जांच की जाए और सैंपल लिए जाएं।उन्होंने कहा कि जो झोलाछाप डॉ.पिसी हुई दवा पर्ची में देते हैं,उनके सैंपल लिए जाएं एवं दूध,मसाले,नकली सरसों तेल व अन्य खाद्य पदार्थ आदि के सैंपल लिए जाएं और नकली खाद्य पदार्थ बेचने वाले पर कार्यवाही की जाए।उक्त बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव,एस0पी0सिटी अभयनाथ त्रिपाठी,परिवहन अधिकारी,खनन अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here